Pages

Wednesday, 18 August 2021

General Terms of Financial

 

General Terms of Financial


1. Gross earning (सकल आमदनी)

एक लेखा अवधि के दौरान हुए कुल कमाई को सकल आय (Gross earning) कहते हैं चाहे वह कमाई प्राप्त हुआ हो या नहीं।

               इस आय में कोचिंग आय,गुड्स आय और विविध आय शामिल हैं।कोचिंग आय को 'X' से सूचित किया जाता है, गुड्स आय को 'Y' से एवं विविध आय को 'Z' से सूचित किया जाता है।

2.Gross Receipts (सकल प्राप्तियां)

आमदनी जो वास्तव में एक लेखा अवधि के दौरान प्राप्त किया गया हो उसे सकल प्राप्तियां के रूप में जानी जाती है। इस प्राप्ति में भी कोचिंग आय, गुड्स आय और विविध आय शामिल है।

3.Net earning (शुद्ध आमदनी)

सकल आमदनी (Gross earning) एवं कार्य व्यय (working expenses) के बीच के अंतर को शुद्ध आमदनी कहते हैं। 
         इसमें सस्पेंस को जोड़ा नहीं जाता है, लेकिन कार्य व्यय (working expenses) में डीआरएफ एवं पेंशन फंड में हुए विनियोजन को जोड़ा जाता है।

4.Working Expenses (कार्य व्यय)

एक वित्तीय वर्ष में रेलवे के राजस्व में से रेलवे के कार्य के लिए किए गए कुल खर्च को कार्य व्यय कहते हैं । जोनल रेलवे द्वारा सामान्य कार्य के खर्चो (ordinary working expenses) में प्रशासन, संचालन और रखरखाव पर किए गए राजस्व व्यय शामिल रहता है। इसमें डिमांड नंबर 3 से 13 तक के सभी खर्चे शामिल रहते हैं । 
      कुल कार्य व्यय (total working expenses) में सामान्य कार्य व्यय (ordinary working expenses) के साथ डीआरएफ एवं पेंशन निधि में भी विनियोजित व्यय भी शामिल होता है।अर्थात मांग संख्या 3 से 14 तक शामिल होगा।

5.Capital outlay (पूंजीगत परिव्यय)

ठोस संपत्तियों को बढ़ाने के उद्देश्य से एक अवधि के दौरान किए गए पूंजीगत प्रकृति का व्यय जैसे संयंत्र और उपकरण, नई लाइनों का निर्माण, आवासीय भवन, कार्यशालाएं, शेड, बिजलीघर  को कैपिटल आउट ले कहते हैं ।

        दूसरे शब्दों में चालू वर्ष के दौरान सामान्य राजस्व से पूंजी खाते के तहत लिया गया अतिरिक्त भार पूंजीगत परिव्यय के रूप में जाना जाता है। वित्तीय वर्ष के अंत में यह राशि कैपिटल एट चार्ज में जोड़ दी जाती है।



Sunday, 8 August 2021

Miscellaneous Advance Revenue

 

MISCELLANEOUS ADVANCE REVENUE.

  1. विविध अग्रिम राजस्व (MAR) एक सस्पेंस हेड है जो मेजर हेड 3002 भारतीय रेल वाणिज्यिक लाइनों में संचालित होता है।
  2. इस हेड में अस्थाई रूप से उन लेन देन का लेखा-बद्ध (Accounting)  किया जाता है, जिसका फाइनल लेखा शीर्ष में तत्काल समायोजन (Adjustment) नहीं किया जा सके।
  3. यह लेखा संहिता प्रथम पैरा 223 के अंतर्गत वर्णित है।
  4. इस शीर्ष के अंतर्गत निम्नलिखित लेनदेन का ब्यौरा रहता है।(I) ऐसा प्रभाव जिसका आवंटन ज्ञात ना हो या जिन्हें किसी अंतिम शीर्ष में तत्काल समायोजन ना किया जा सके।(ii) अंतर विभागीय ऐसे लेनदेन जिसकी स्वीकृति की प्रतीक्षा हो।(iii) सरकारी निर्माण कार्यों से भिन्न ऐसे कार्य जिसमें डिपॉजिट की प्राप्ति की प्रत्याशा है या खर्च की गई राशि की वसूली होनी है।(iv) सप्लाई किए जाने वाले भंडार के लिए अग्रिम भुगतान।(v) सामान की स्थानीय खरीद और अन्य प्रयोजनों के लिए हिसाब दिए जाने तक रेल पदाधिकारियों को किए गए अग्रिम भुगतान।
  5. यह शीर्ष में हमेशा डेबिट बैलेंस रहता है।
  6. इस शीर्ष में कोई क्रेडिट बैलेंस ना हो इसकी समीक्षा करते रहना चाहिए।
  7. सीधे तौर पर क्रेडिट बैलेंस इस हेड में जमा नहीं करनी चाहिए।

Saturday, 7 August 2021

DEBT HEAD REPORT

 

DEBT HEAD REPORT (DHR)

ऋण शीर्ष रिपोर्ट


  1. लेखा संहिता प्रथम पैरा 748-752
  2. ऋण शीर्षों (Debt Head) जैसे लोन एवं एडवांस,पी.एफ.,जमा(Deposite), अंतर सरकार समायोजन (Inter Government Adjustment) के अंतर्गत बकाया का रिपोर्ट है,जिसे ऋण शीर्ष रिपोर्ट कहते हैं।
  3. यह रिपोर्ट प्रत्येक वित्त सलाहकार एवम मुख्य लेखा अधिकारी द्वारा रेलवे बोर्ड को 10 सितंबर तक भेजना होता है या रेलवे बोर्ड ने जो तिथि निश्चित की हो उस तिथि को।
  4. इस रिपोर्ट की एक प्रतिलिपि उसी समय सांविधिक लेखा परीक्षक (Statutory Auditor) को भी दिया जाता है।
  5. प्रतिलिपि को विधिवत लेखा परीक्षा कर बाद एक प्रति रेल मंत्रालय को भेजी जानी चाहिए जो कि 25 सितंबर तक पहुंच जाए।
DHR- समीक्षा

DHR को मुख्यतः समीक्षा करने का उद्देश्य है यह देखना की बकाया बैलेंस कितना है।पिछले वर्ष के मुकाबले बैलेंस में कमी-बेशी का व्याख्या एवं साल के अंत में क्या बैलेंस रहने वाला है उस पर विचार देना।


विभिन्न शीर्ष निम्नलिखित है-

(I) I-लघु बचत और भविष्य निधि(small saving & PF balance)

(II) K- जमा और अग्रिम (Deposits & Advance)

(III) F- ऋण और अग्रिम (Loans & Advance) (जो ऋण केंद्र सरकार से लेते हैं और कर्मचारियों को देते हैं)

(IV) M - रेमिटेंस अंतर सरकार समायोजन लेखा (Remittance Inter Government Adjustment)

(V) सामान्य 


वित्तीय वर्ष के लेखा बंद होने के बाद रिपोर्ट भेजने से पहले उपरोक्त प्रत्येक हेड की समीक्षा DHR टर्म के अनुसार करनी चाहिए DHR बकाया के विश्लेषण पर आधारित है।इस रिपोर्ट के साथ ऑडिट का प्रमाण-पत्र भी भेजा जाता है।