Special Limited Tender
विशेष सीमित निविदा
स्पेशल लिमिटेड टेंडर निम्नलिखित परिस्थितियों में FA&CAO के सहमति से अपनाया जा सकता है-
- स्पेशल प्रकृति के कार्य (PHOD के सहमति से)
- तत्काल प्रकृति के कार्य ( महाप्रबंधक के व्यक्तिगत अनुमोदन से)
- कंसल्टेंसी कार्य (महाप्रबंधक के व्यक्तिगत अनुमोदन से)
स्पेशल लिमिटेड टेंडर के लिए विशिष्ट एवं ख्याति प्राप्त ठेकेदार/संस्था/एजेंसी को कार्य करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
स्पेशल लिमिटेड टेंडर के लिए परिस्थितियों और आवश्यकता के बारे में विस्तार से एक प्रस्ताव तैयार करना चाहिए एवं PHOD की व्यक्तिगत स्वीकृति प्राप्त होने से पहले FA&CAO (ओपन लाईन) FA&CAO/C (निर्माण संगठन) से स्वीकृति प्राप्त करना चाहिए।
निविदाएं जिसके लिए स्पेशल लिमिटेड टेंडर आमंत्रित की जानी है उसमें 6 से अधिक ठेकेदार होनी चाहिए किंतु 4 से कम नहीं होनी चाहिए। ठेकेदार अनुमोदित सूची का ही हो यह आवश्यक नहीं है।